श्रीडूंगरगढ़: सुरजनसर में कपड़ों की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, 25 लाख का हुआ नुकसान
सुरजनसर गांव में शनिवार शाम आग का भीषण तांडव देखने को मिला। गांव में स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने पर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और कड