मिर्ज़ापुर: बिरोही के सम्राट पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, इलाज के लिए रेफर
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही में मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रक ने मारा टक्कर एक की मौके पर मौत दो घायल हुए रेफर। मृतकों में कामापुर कला निवासी 25 वर्ष करण पुत्र सियाराम शामिल है जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार उनके छोटे भाई कमल 23 वर्ष का पैर फैक्चर हो गया और साथी रामजी पुत्र जोखू राम जो गंभीर रूप से घायल हो गए।