लखनऊ पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में एवं डीसीपी नॉर्थ के नेतृत्व में थाना सैरपुर पुलिस द्वारा ग्राम कमलाबाद बढ़ोली में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।