जशपुर: सर्वे सूची में नाम नहीं जुड़ने पर विशेष पिछड़ी जनजाति समाज का प्रदर्शन, सैकड़ों लोग जशपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे
जशपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के सैकड़ों लोग बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और सहायक आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि सर्वे सूची में पात्र लोगों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं और इस संबंध में अधिकारियों द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार