बरबीघा: कुशेढी गांव में पंचवदन मंदिर में बाबा नंदी महाराज का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया गया
बरबीघा के कुशेढी गांव स्थित भगवान पंचवदन स्थान महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत बाबा नंदी महाराज के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया साथ ही रुद्राभिषेक भी किया गया. इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही एवं महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई रुद्राभिषेक और बाबा नंदी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा अभियान कार्यक्रम में में कई गण्यमन लोगों की उपस्थिति भी रही.