कासगंज: चीटा नगला के समीप आपस में टकराई दो बाइक, हादसे में 5 लोग हुए घायल
बुधवार को कोतवाली कासगंज क्षेत्र के चीटा नगला पर दो बाइक आपस में टकरा गई। जिससे इस हादसे में दोनो बाइक पर सवार 5 लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम राम कृपाल एवं उनकी पत्नी रीना देवी,विपिन, हिरदेश और अंकित है।