रीठी: बारिश बनी खतरा! बडगांव में घर के बाहर टहल रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी
Rithi, Katni | Jul 5, 2026 कटनी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला रीठी थाना क्षेत्र के बड़गांव से सामने आया है, जहां घर के बाहर टहल रहे एक 35 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।