भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जिले में दिव्यांगजनों को सहायक अंग उपकरण के निःशुल्क वितरण के लिए ब्लॉकवार जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के निर्देशानुसार परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20 जनवरी 2026 को ब्लॉक सिरोही में पंचायत समिति सभागा में, 21 जनवरी को पंचायत समिति सभागार शिवगंज में, 22 जनवरी को पंचायत समिति सभागार पिण्डवाडा मे होगा।