फतेेहपुर: हसनपुर टांडा में 75वां उर्स संपन्न, दादा मियां की दरगाह पर उमड़ी आस्था की भीड़, अमन-शांति की दुआ
बाराबंकी के फतेहपुर स्थित हसनपुर टांडा गांव में हजरत गुलाम हुसैन शाह उर्फ दादा मियां का 75वां सालाना उर्स शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस मौके पर दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे और अंतिम दिन चादरपोशी कर देश-प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।