बहराइच: मैंनहवा में सामान लेने जा रहे व्यक्ति को सड़क हादसे में लगी चोट, इलाज के दौरान हुई मौत
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत मैंनहवा में घर से सामान लेने के लिए निकला व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।