पनागर: आयुध निर्माणी खमरिया में दहशत: सड़क पर 'मगरमच्छ' देख बाल-बाल बचे कर्मचारी!
आयुध निर्माणी खमरिया में बीती देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाइट शिफ्ट (रात्री पाली) के लिए जा रहे कर्मचारियों का सामना साक्षात 'यमराज' के दूत से हो गया। निर्माणी के गेट नंबर 3 के पास मुख्य सड़क पर एक विशालकाय मगरमच्छ ने अपना डेरा डाल दिया था, जिसे देख कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए।जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए कारखाने में प्रवेश कर रहे थे, तभी उन्