पालकोट: टेंगरिया में ज़मीन विवाद के चलते वृद्ध महिला की हत्या, दो आरोपी भाई गिरफ्तार
Palkot, Gumla | Nov 23, 2025 पालकोट प्रखंड अंतर्गत टेंगरिया गांव में 73 वर्षीय झालो देवी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात को हुई।SDPO नजीर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी कर रविवार को इस घटना में शामिल गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 27 वर्षीय अजयकांत भगत और उसका चचेरा भाई 19 वर्षीय शामिल है।