बीना: ग्राम बसाहरी के खेत की तार फेंसिंग बन गई मौत का जाल, एसडीओपी बोले जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
Bina, Sagar | Jul 3, 2026 बसाहरी गांव में तंबू लगाकर रह रहे विकास मोगिया और उनके चचेरे भाई प्रवेश मोगिया गुरुवार शाम सोच करने निकले थे। खेत के चारों ओर बिजली की तार फेंसिंग लगी हुई थी, जिसमें करंट दौड़ रहा था। दोनों भाई अनजाने में उसी तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है।