सिसई: कुम्हार मोड़ में बिजली के तार से संपर्क में आने से गाय की मौत
Sisai, Gumla | Aug 2, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के कुम्हार मोड़ में अभिषेक गोप के गाय की ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गई।घटना के बारे में बताया गया कि यह घटना तब घटी जब गाय को चरने के लिए खेत में खुंटा हुआ था। उसी समय गाय अपना खुंटा उखाड़ कर बिजली के ट्रांसफार्मर के पास चरने चली गई। बिजली के ट्रांसफार्मर से लगा हुआ अर्थिंग के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।