सिसई: मुर्गू चरको टोली का युवक लापता, भाई ने थाने में ढूंढने के लिए दिया आवेदन
Sisai, Gumla | Aug 1, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के मुर्गू चरको टोली गांव का 26 वर्षीय बंधु उरांव लापता हो गया है।इस बारे में उसके भाई रामु उरांव ने सिसई थाना में आवेदन देकर ढूंढने की गुहार लगाई है। बताया गया कि पिछले दिनों दिमागी स्थिति खराब होने के कारण वह घर से निकल गया है और ढूंढने पर कहीं नहीं मिल रहा है। उसके भाई ने सिसई थाने में ढूंढने के लिए आवेदन दिया है