सिसई: नागफनी कोयल नदी में थाना रोड स्थित शिव मंदिर की खंडित प्रतिमा को क्षमा प्रार्थना कर विसर्जित किया गया
Sisai, Gumla | Aug 1, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफेनी कोयल नदी में थाना रोड शिव मंदिर का खंडित प्रतिमा को विधिवत क्षमा प्रार्थना कर विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जित करने में मुख्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष तेजमोहन साहु, सचिव मुकेश श्रीवास्तव डेविड, कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर साहु, नागफेनी बिनू लाल साहु एवं उनके टीम प्रमुख रूपसे थे।