सोहागपुर: NH-43 बायपास मार्ग पर स्कॉर्पियो वाहन पलटा, जुटी लोगों की भीड़
शहडोल जिला मुख्यालय के Nh43 बायपास मार्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन गुरुवार को लगभग 1:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है,वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है,स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्कॉर्पियो वाहन दिल्ली से शहडोल आ रहा था,तभी यह घटना घटित हुई है।