जिले के मेधावी युवाओं ने एक बार फिर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बिरसा तहसील के ग्राम बाहकल पल्हेरा के युवा नवनीत चौधरी ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएसी) की प्रतिष्ठित एसएससी सीजीएल-2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश की चुनौतीपूर