बहराइच: जरवल इलाके में सामान लेकर वापस आ रहे साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में व्यक्ति की हुई मौत
जिले की जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जरवल इलाके में सामान लेकर वापस आ रहे साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।