आरा: दशहरा में हुडदंग करने वालों के लिए खैर नहीं, एसपी बोले- महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर पंडाल पर लफंगों के लिए स्पेशल फोर्स
Arrah, Bhojpur | Sep 25, 2025 दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने वाले लोगों के सुरक्षा के लिए भोजपुर पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि हुड़दंग करने वाले लफंगों के लिए हर पूजा पंडाल पर स्पेशल फोर्स तैनात रहेंगे। अगर किसी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो कहीं फोन करने की जरूरत नहीं है। पूजा पंडाल पर ही कमेटी को संपर्क करेंगे वहां पर हमारी टीम उनका मदद करेगी।