आरा: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ
Arrah, Bhojpur | Sep 25, 2025 जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव थाना क्षेत्र के भोराही टोला स्थित नदी से गुरुवार की सुबह बरामद किया गया। शव के मिलने से लोगों के अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी विजेंद्र साह का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश साह है एवं वह मजदूर था।