बरौली: कहला गांव के समीप टूटा गंडक नहर का मुख्य बांध, नहर का पानी किसानों की खेत में घुसा, किसानों को हुई परेशानी
बरौली क्षेत्र के गंडक मुख्य नहर का बांध कहला गांव के पास बुधवार को अहले सुबह टूट गया ।बांध टूटने से बांध करीब के किसानों के खेत मे के कुछ बिछड़े जो गिराए गए थे वह पानी मे डूब गए ।बांध लगभग 20 फिट के दायरे में टूटा है ।सूचना पर पहुची गंडक विभाग के कर्मी टूटे बांध को बांधने में जुटे ।गंडक कर्मियों के अनुसार नहर में एक हज़ार क्यू सेक पानी छोड़नी थी।