बालोद: 12 साल में सबसे सूखा जून: केवल 58.3 मिमी बारिश, 121.7 मिमी कम बरसे बादल; चौथी बार भी अधूरा रह गया कोटा
Balod, Balod | Jul 1, 2026 बालोद जिले में इस बार मानसून की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। जून के पूरे 30 दिनों में औसतन सिर्फ 58.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 180 मिमी है। यानी जून में 121.7 मिमी कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 से 2026 के बीच यह जून का सबसे सूखा महीना रहा। पिछले 12 वर्षों में पहली बार जून में बारिश 100 मिमी से भी नीचे रही।