ग्वालियर में टैरर टैक्स मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग कर फैला रहा था दहशत ग्वालियर में दहशत फैलाने वाले टैरर टैक्स मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फोन पर पैसे मांगने और इनकार करने पर घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी साहिल उर्फ शैलेष बाथम को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब एक महीने से फरार चल रहा था।