गुना जिले में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व 21 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। बमोरी इलाके के झागर गांव में ग्रामीणों ने परंपरा अनुसार विधि विधान से सामूहिक गोवर्धन पूजा की। गोबर की बनाई गई गोवर्धन जी की प्रतिमाओं का विधि विधान से छप्पन भोग लगाकर पूजन कर परिक्रमा की गई, एवं मंगल कामनाएं की गई।