घाटशिला: गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया चौक के पास एनएच 18 फोरलेन पर ओला स्कूटी जलकर राख हुई
गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया चौक के आगे बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे जमशेदपुर से घाटशिला जा रही र्बैटरी संचालित ओला स्कूटी में आग लग जाने के कारण पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन पर सवार युवक से नाम पता पूछने पर उन्होंने बताया कि एक कंपनी की गाडी है जो भी कार्रवाई कंपनी करेगी। थाना प्रभारी ने कहा शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।