घाटशिला: घाटशिला के लालडीह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम रेफर
घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में मंगलवार की देर रात लगभग 8 बजे लालडीह निवासी इंद्रजीत दास गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इंद्रजीत को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ रजनीश कौर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।