सुपौल: सुपौल नगर परिषद वार्ड-1 में भीषण आग, तीन घर जले, गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल से पाया काबू
Supaul, Supaul | Apr 28, 2026 सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सोमवार रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सुनील पंडित और कपिल पंडित के घर पूरी तरह चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आग बेहद भयावह थी और कुछ ही मिनटों में आसपास के तीन घर जलकर राख हो गए।