धनघटा: महुली पुलिस ने भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार ने आभार जताया
संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस और सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से भटके हुए एक मासूम बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाने में सफलता मिली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में शनिवार को एक बालक भटकते हुए थाना महुली