फतेहपुर: कल्यानपुर के NH2 ढाबे के समीप तेल टैंकर ने पेड़ के नीचे आराम कर रहे खलासी को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
उन्नाव जनपद के थाना असोहा गांव बिजिन खेड़ा गाँव निवासी सुरेश पाल का 23 वर्षीय पुत्र सचिन पाल ट्रक में खलासी था। बताते हैं कि अपने भाई के साथ ट्रक लेकर भाड़ा लेने जा रहा था। इसी बीच कल्यानपुर थानां क्षेत्र में स्थित हरियाणा ढाबा के समीप ट्रक रोक कर दोनों पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे खलासी सचिन पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो ग