अरवल: शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है मुहर्रम,सभी जगह पर तैनात किए गए पुलिस और मजिस्ट्रेट
Arwal, Arwal | Jun 26, 2026 पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।