सिसई: अबुआ आवास योजना के तहत भदौली और बरगांव उत्तरी पंचायत में भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि शामिल हुए
Sisai, Gumla | Jun 28, 2025 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के अंतर्गत सिसई प्रखंड मे पंचायत स्तर पर शनिवार शाम 4:00 बजे के आसपास कगृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भदौली पंचायत में पंचायत समिति सदस्य सुनीता कुमारी, मुखिया अलविना देवी भी गृह प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित रहे।वही बरगांव उत्तरी पंचायत में पंचायत के मुखिया सुनीता कुमारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।