झांसी: भगवती मैरिज हाल के सामने दो पक्षों में मारपीट के दौरान बाइक में लगाई गई आग, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2025 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भगवती मैरिज हॉल के सामने दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने वहां खड़ी बाइक में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष वहां से भाग गए। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट कई है। यह मामला शुक्रवार की देर रात 11 बजे का बताया जा रहा है।