धनौरा: मंडी धनौरा निवासी मां-बेटे की बाइक को बिजनौर में ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
मंडी धनौरा जिला बिजनौर के रतनगढ़ गांव के पास एक सड़क हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार दोपहर दवाई लेकर लौट रहे मां-बेटे की बाइक को लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घायल बेटे को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।