कुंभलगढ़: विधायक राठौड़ ने 'विकास रथ' को दिखाई हरी झंडी; भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर दिया जोर। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज भाजपा सरकार के दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में, विधानसभा क्षेत्र के लाम्बोडी गांव से 'विकास रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगा।