गोपालगंज: पोस्ट ऑफिस चौक से थाना चौक तक नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में हड़कंप
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर थाना चौक तक नगर परिषद के द्वारा गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि दुकानदारों के द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसको लेकर आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मची रही।