राठ कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा इलाके के निवासी दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने आज शुक्रवार को राठ कस्बे के खुशीपुरा इलाके में स्थित क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी के आवास पर पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग की है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि उनकी बस्ती में सड़क न होने की वजह से बच्चे, बूढ़े और वाहन चालकों को निकलने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।