मधेपुरा: बिहारीगंज थाना के पुलिस ने दो फरार शराब कारोबारी को बिहारीगंज के वार्ड नंबर 8 एवं 6 से गिरफ्तार किया।
बिहारीगंज थाना अध्यक्ष अमित रंजन जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर बिहारीगंज के वार्ड नं 8 एवं वार्ड नं 6 में छापामारी कर फरार शराब कारोबारी दीपक कुमार एवं बमबम शाह को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दीपक कुमार को जेल भेजा।