मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग वार्ड क्रमांक 3 निवासी प्रकाश प्रजापत ने नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में पहुंचकर वार्ड क्रमांक 3 में स्थित नर्सरी को उजाड़कर पेवर ब्लॉक लगाने की शिकायत का एक आवेदन हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को सौंपा। आवेदन में बताया कि पुराने हरसूद के पेड़ों की कटाई के बदले में एनएसडीसी द्वारा नया हरसूद में नर्सरी तैयार कर पेड़ लगाए थे।