बारा: जारी गांव में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने महापंचायत का आयोजन किया
जारी गांव में आज सोमवार दोपहर समय लगभग 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू ने किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया। इस बैठक का नेतृत्व अभय कुमार सिंह उर्फ मोहित ने किया। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रशासन तक पहुंचाना था। महापंचायत में सैकड़ो किसानों ने भाग लिया।