फरीदाबाद: कामरा गांव में दो पक्षों में हुआ जमकर झगड़ा बीके अस्पताल में कराया गया घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती
फरीदाबाद के कामरा गांव में दो पक्षों में आज दे शाम मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया । जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इनमें से एक पक्ष के एक युवक को काफी गंभीर चोट आई है जिसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज लिए भर्ती कराया गया है।। घायल युवक के मुताबिक उस पर हमला करने वाले उसी के पड़ोसी थे