भिंड नगर: भिंड जिला अस्पताल में मरीजों और दिव्यांगों को मिली राहत, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर लगाया गया टीन शेड,वीडियो वायरल
भिंड। जिला अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर मरीजों, दिव्यांगजनों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से यहां टीन शेड नहीं होने के कारण लोगों को धूप और बारिश में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था।भीषण गर्मी के दौरान अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी अपनी गाड़ियां पेड़ों के नीचे खड़ी करते थे।