चौपारण: बछई निवासी शिक्षक प्रकाश यादव को रांची में राज्य स्तरीय सम्मान से किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए बछई निवासी शिक्षक प्रकाश यादव को राज्य स्तरीय सामान से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के सभागार में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उन्हें अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, और एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।