दरभंगा: इंटैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दरभंगा के महराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन का किया दौरा,ली कई बातों की जानकारी
भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था INTACH (Indian National Trust for Art and Cultural Heritage) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर ने महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन का दौरा किया। यह जानकारी सोमवार को दिन के 1 बजे फाउंडेशन के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।