मैहर: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की मौजूदगी मे धनवाही गांव में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन।
मैहर जिले के वृंदावन ग्राम के लिए चयनित दूरस्थ ग्राम धनवाही में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीईओ अशोक तिवारी एवं नायब तहसीलदार लालमणि सतनामी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विकास कार्य के सम्बंध मे हुई चर्चा।