इस्लामनगर अलीगंज: मानपुर कैलाश धाम घाट में छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर किया पारण
चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे दिन छठ व्रतियों ने 5:30 बजे के लगभग उगते हुए सूर्य को अर्ध अर्पित किए। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न हो गया। बता दे की शुक्रवार अहले सुबह 4 बजे से ही छठ व्रती विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे थे। जिससे नदी, तालाब व पोखर पर मेले जैसा माहौल रहा। अलीगंज के मानपुर कैलाश धाम घाट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।