बरहट: नागपुर में जमुई के जल प्रहरी नंदलाल सिंह को किया गया सम्मानित
Barhat, Jamui | May 18, 2026 भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित “जल संवाद 2026” कार्यक्रम के दौरान नेचर विलेज जमुई के निर्देशक सह जल प्रहरी नंदलाल सिंह को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद सोमवार को 9 बजे जिले भर के जल प्रहरियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ अनिल प्रकाश जोशी समेत देशभर के पर्यावरणविद मौजूद रहे।