6 जुलाई 2025 दिन रविवार को 11:00 बजे बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत दुमहानी में 80 साल से रह रहे एक परिवार को राजस्व विभाग की ओर से बेदखली नोटिस जारी किया गया है। बरसात के बीच घर तोड़े जाने की आशंका से परिवार दहशत में है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सरपंच और ग्राम पटेल रामनाथ कुर्रे ने बताया कि पहले रास्ता निकालने को लेकर शिकायत हुई थी।