मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों पर छठ मैया के मंदिर पर बुलडोजर चलाने का आरोप, लोगों ने किया नारेबाजी
Meerut, Meerut | Feb 5, 2025 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव में बिहार और पूर्व के रहने वाले लोगों ने तालाब की जमीन पर तारबंदी करके छठ मैया का मंदिर बनाया था जिसके अंदर बिहार वे पूर्व के लोग मंदिर में पूजा व अर्चना करते थे आज दोपहर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ ने उनकी टीम कंकरखेड़ा के कासमपुर गांव पहुंची और वहां स्थित छठ मैया के मंदिर को बुलडोजर से ढ़ा दिया