बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। जिले के 16,700 स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई नशामुक्ति पेंटिंग्स के चलते मंगलवार को बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के चार्टर्ड ऑफिसर राजीव श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला ने एसपी पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एएसपी धीरज बब्बर, डीएसपी महेश सुनैया, एसडीओपी अजय वाघमारे व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #WorldBookOfRecords #PadmavilochanShukla